
रायपुर। राजधानी के डीडी नगर थाना इलाके में एक युवक ने युवती को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। रायपुर के चंगोराभाठा इलाके से एक नाबालिग लड़की अपने घर से एक युवक के साथ कही चली गई है जिसकी तलाश पुलिस कर रही है। मामलें में जानकारी देते हुए डीडी नगर थाना प्रभारी अविनाश सिंह ने बताया कि नाबालिग लड़की जो कि 12 साल की है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि लड़का और लड़की के बीच प्रेम-प्रसंग चल रहा था। मामलें में पुलिस ने आगे बताया कि 20 साल के युवक ने 12 साल की लड़की को उसके घर के पास से चंगोराभाठा इलाके से अपने साथ लेकर गया है।

पुलिस ने बताया कि ये घटना देर रात 11 बजे की है। मामलें में पुलिस ने तत्काल अपराध दर्ज कर लिया है। पुलिस अभी तक लड़की और लड़के के मोबाइल को ट्रेस कर रही है लेकिन दोनों ने ही अपने मोबाइल को बंद कर दिया है। जिसकी वजह से दोनों की लोकेशन का कुछ पता नहीं चल पा रहा है। मामलें में आईपीसी की धारा 363 के तहत अपराध दर्ज किया गया है। मामलें की जांच पुलिस अब भी कर रही है। पुलिस ने इस मामलें में अपराध दर्ज करने के बाद रायपुर शहर के सभी शहरी-ग्रामीण थानों को अलर्ट कर दिया है और लड़का-लड़की की तस्वीरें भी सभी थानों में सर्कुलेट कर दी गई है। पुलिस ने बताया कि लड़का-लड़की एक दूसरे से प्यार करते थे।