Breaking NewsCG-DPRTop Newsछत्तीसगढ़भारतराज्य

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कर रहे संबोधन

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज देर शाम प्रदेशवासियों को संबोधन किया है उन्होंने कहा है कि राज्यपाल महोदय द्वारा दिए गए भाषण का आभारी हूं। इस अवसर पर मैं पक्ष और विपक्ष दोनों को मैं धन्यवाद देता हूं। महोदय प्रदेश की छठे विधान सभा में 50 नए सदस्यों और 15 महिला सदस्यों का चुनकर आना गौरव का विषय है। पिछली दिनों ऐसा माहौल बनाया गया था कि मानो आप सत्ता में आने के लिए कुछ भी वादे कर लेंगे। हमने पहली ही कैबिनेट में 18 लाख आवास देने की घोषणा कर दी है

अगर इस आवास योजना को राजनीति का अखाड़ा न बनाया गया होता तो आज 18 लाख परिवारों में सर पर छत होती इसलिए क्योंकि उसमे प्रधानमंत्री नाम जुड़ा था इसलिए इस योजना का लाभ लोगों को नहीं मिल पाया। जिन लोगों की पहली किस्त मिल गई थी उन लोगों का भरोसा तोड़ने का काम आपने किया।

प्रदेश के हर परिवार को पक्का मकान देना,शौचालय देना, स्वास्थ्य सुविधा देने के लिए हमारी सरकार दिन रात काम करेगी। लोकतंत्र लोकलाज से चलता है हमे अपनी जिम्मेदारियों का आभास है। इस जनादेश ने साबित किया है की लोकतंत्र की जड़ें प्रदेश में कितनी गहरी हैं। किसानों की संतुष्टि के लिए सरकार काम करेगी। अन्नदाता सुखी भवः के ध्येय वाक्य के साथ हम आगे बढ़ेंगे।

निर्वाचन के दौरान किए गए वायदों को पूरा करने के लिए उचित कदम उठाएंगे। प्रदेश की जनता के सामाजिक एवम आर्थिक विकास के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध है। मेरे जैसे सामान्य कार्यकर्ता को आज छत्तीसगढ महतारी की सेवा का अवसर जनता ने दिया है। हम पूरी निष्ठा के साथ इस दायित्व को निभाएंगे।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक