भारतमध्य प्रदेशराज्य

M P : महिला ने रात में घर के पीछे पेड़ से फांसी लगा कर की आत्महत्या ,पुलिस जांच में जुटी

उज्जैन। ससुराल लौटने से पहले महिला ने रात में घर के पीछे पेड़ से फांसी का फंदा लगाकर जीवन लील समाप्त कर ली। सुबह पति व मृतका को महिदपुर लौटना था। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम कराया है। पूरा मामला उज्जैन के नागपुरा गांव का बताया गया है। भैरवगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम नागपुरा में ममता पति राहुल चावड़ा (22) अपने मायके आई हुई थी। उसे सुबह ससुराल महिदपुर लौटना था। पति उसे लेने के लिये शाम को नागपुरा पहुंच गया था। रात में ममता घर के पीछे गई और वापस नहीं लौटी।

शव का कराया गया पोस्टमार्टम
बताया जा जा रहा है कि काफी देर होने पर बहन ज्योति उसे देखने पहुंची तो पेड़ पर साड़ी के फंदे से लटका हुआ उसे पाया गया। शव देखकर बहन ज्योति ने शोर मचाना शुरू कर दिया, जिसे सुनकर परिजन और पति घटनास्थल पर पहुंचे। जिसके बाद फंदे पर लटकी ममता को नीचे उतारा गया और जिला अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सुबह पोस्टमार्टम के दौरान परिजनों ने बताया कि ममता का सालभर पहले ही विवाह हुआ था। घर में कोई परेशानी नहीं थी, शादी भी रजामंदी से हुई थी।

 

नोट – खबरो के अपडेट के लिए जनता से रिश्ते पर बने रहें।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक