Breaking NewsFeaturedLatest NewsNewNewsदिल्ली-एनसीआरभारत

राजधानी दिल्ली में बेरोजगारी दर केवल 1.9 प्रतिशत

दिल्ली में 14 फीसदी ही हैं कामकाजी महिलाएं

नई दिल्ली: दिल्ली में 15 वर्ष से अधिक आयु के कामकाजी लोगो में सिर्फ 14.5 फीसदी ही महिलाएं हैं। जबकि पुरूषों में 73.1 प्रतिशत कामकाजी लोग हैं। जो सरकारी, निजी क्षेत्र व अपने कारोबार में लगे हैं। राहत की बात है कि राजधानी में बेरोजगारी दर केवल 1.9 प्रतिशत है। ये आंकड़े वित्त वर्ष 2022-23 के हैं। हालांकि 2021-22 में दिल्ली में बेरोजगारी दर 5.3 प्रतिशत थी। यह जानकारी सांख्यिकी हैंडबुक-2023 में दी गई है। राष्ट्रीय राजधानी के सामाजिक-आर्थिक मापदंडों पर डेटा वाली हैंडबुक दिल्ली सरकार के आर्थिक और सांख्यिकी विभाग द्वारा जारी की गई है। बता दें कि राष्ट्रीय स्तर पर बेरोजगारी दर उस अवधि में 3.2 प्रतिशत थी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि 2022-23 में राष्ट्रीय स्तर पर कामकाजी महिलाओं की संख्या 35.9 प्रतिशत थी, लेकिन इसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण इलाकों में कृषि कार्यों में लगी महिलाएं भी शामिल हैं।

एक साल में 1.40 लाख पुराने वाहन हुए स्क्रैप: दिल्ली में इलेक्ट्रिक वाहन नीति आने के बाद दिल्ली में पुराने वाहनों को स्क्रैप किए जाने का आंकड़ा बढ़ा है।इस नीति के तहत स्क्रैपिंग प्रोत्साहन भी प्रदान किया जाता है। सांख्यिकी हैंडबुक-2023 के अनुसार वित्तीय वर्ष 2022-23 में 1.40 लाख से अधिक पुराने वाहनों को स्क्रैप किया गया, जबकि वित्तीय वर्ष 2021-22 में 4,923 पुराने वाहनों को स्क्रैप किया गया। वित्त वर्ष 2022-23 में 54.95 लाख पुराने वाहनों का पंजीकरण रद्द किया गया, जबकि वित्त वर्ष 2021-22 में 48.77 लाख अधिक उम्र वाले वाहनों का पंजीकरण रद्द किया गया था। 6,23,034 पुराने वाहनों ने 2022-23 में दूसरे राज्यों में स्थानांतरित होने के लिए परिवहन विभाग से एनओसी लिया, जबकि 2021-22 में 83,240 वाहनों ने ऐसा ही किया। 2022-23 में 118 की तुलना में 2021-22 में 95 बसें दुर्घटनाग्रस्त हुईं।

26.53 लाख मीटर वाले पानी के कनेक्शन: दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) द्वारा 2022-23 में शहर में 26.53 लाख से अधिक मीटर वाले पानी के कनेक्शन हैं, जो 2019 के बाद से एक साल में सबसे अधिक थे। डीजेबी ने 2019-20 में 24,93,737 मीटर कनेक्शन, 2020-21 में 24,81,874 कनेक्शन, 2021-22 में 25,43,757 कनेक्शन और 2022-23 में 26,53,197 कनेक्शन थे।

रोजाना 500 से ज्यादा आए चोरी के मामले

दिल्ली सरकार के आर्थिक और सांख्यिकी विभाग द्वारा राष्ट्रीय राजधानी के सामाजिक-आर्थिक मापदंडों पर डेटा वाली दिल्ली सांख्यिकी हैंडबुक-2023 की

रिपोर्ट से साफ हो रहा है कि दिल्ली में 2022-23 में हर दिन 500 से अधिक चोरी के मामले दर्ज किए गए। हैंडबुक के मुताबिक 2021-22 की तुलना में 2022-23 में चोरी के मामलों में 4.02 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखी गई।सेंधमारी के मामलों में 134 प्रतिशत का बड़ा उछाल दर्ज किया गया। आंकड़ों से यह भी पता चलता है कि 2021-22 में 88 मामलों की तुलना में 2022-23 में 105 आगजनी के मामले देखे गए। हत्या के मामलों में 10 प्रतिशत, हत्या के प्रयास के मामलों में 3.15 प्रतिशत की वृद्धि हुई। 2021-22 में दिल्ली में 1,90,598  और 2022-23 में चोरी के 1,98,263 मामले आए।

एक साल में सरकारी अस्पतालाें में 2 लाख से अधिक बच्चों ने जन्म लिया

दिल्ली सांख्यिकी हैंडबुक-2023 के अनुसार 2022-23 में सरकारी अस्पतालाें में दाे लाख से अधिक बच्चों ने जन्म लिया है। रिपोर्ट के अनुसार 2022 में यहां प्रति 1,000  जन्मदर पर शिशु मृत्यु दर (आईएमआर) 23.82 प्रतिशत थी। इसमें कहा गया है कि 2022-23 में सार्वजनिक संस्थानों में  2,03,558 प्रसव कराए गए।हैंडबुक के अनुसार 2021-22 में सार्वजनिक संस्थानों में 1,72,713 डिलीवरी हुई और 2020-21 में 1,61,278 डिलीवरी हुई। इसमें कहा गया है कि 2022-23 में निजी संस्थानों में प्रसव की संख्या 49,940 थी। निजी स्वास्थ्य संस्थानों में 2021-22 में 44,126 डिलीवरी हुईं और 2020-21 में 34,039 डिलीवरी हुई।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक