Breaking NewsTop Newsछत्तीसगढ़भारतराज्य

छत्तीसगढ़ में धान खरीदी शुरू

महासमुंद। जिले में आज से धान की खरीदी शुरू हो गई है। छत्तीसगढ़ में धान खरीदी की वजह से इस साल कई ज्यादा धानों की बिक्री होने की संभावना भी है। छग में भूपेश बघेल ने विधानसभा चुनाव के चलते कई तरह के किसानों के लाभ वाले घोषणा पत्र को जारी किया है। छत्तीसगढ़ में आज स्थापना दिवस मनाया जा रहा है। धान खरीदी के अवसर पर किसानों के चेहरे पर मुस्कान झलक रही है। प्रदेश में आज एक नवंबर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की शुरूआत हुई। धान खरीदी के लिए सहकारी समितियों में पूरी तैयारियां कर ली है। प्रदेश में 16 क्विटंल के जगह पर अब प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान खरीदा जाएगा। इसके साथ ही प्रति एकड़ 10 क्विंटल मक्का भी खरीदा जाएगा।

छत्तीसगढ़ में कुल 25 लाख से अधिक किसान पंजीकृत हैं। अगले साल 23.42 लाख किसानों से धान खरीदी को गई थी। जानकारी के मुताबिक, धान के बदले 22 हजार करोड़ रुपए से अधिक का भुगतान किया गया। सहकारी समितियों में खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में प्रदेश के पंजीकृत किसानों से 125 लाख मीट्रिक टन धान खरीदने का अनुमानित लक्ष्य रखा गया है। जिसकी वजह से समर्थन मूल्य पर जिले में धान खरीदी बुधवार 1 नवम्बर को प्रारंभ हो गई है। जिले के कुल उपार्जन केंद्र 182 में से 132 उपार्जन केदो में धान खरीदी प्रारंभ हुई। इसमें पिथौरा विकासखंड से 155 किसान, बसना से 82, बागबाहरा 403, महासमुंद 226 और सरायपाली से 269 किसानों ने कुल 40 हजार 874 क्विंटल धान विक्रय किया। जिला खाद्य अधिकारी अजय यादव ने बताया कि जिले में कुल पंजीकृत किसान 1 लाख 58 हजार756 है।शासन के निर्देशानुसार जिले में भी सुचारु रूप से धान खरीदी की जा रही है।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक