Latest Newsउत्तराखंडभारत

वाहन की चपेट में आने से महिला की मौत

लालकुआं। अज्ञात वाहन की चपेट में आने से हल्द्वानी स्थित महिला डिग्री कॉलेज के संविदा कर्मचारी की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार संविदा कर्मचारी हरीश बृजवासी (34) पुत्र पूरन चंद बृजवासी निवासी पूर्वी राजीव नगर घोड़ानाला बिंदुखत्ता बीते दिवस महिला डिग्री कॉलेज से अपने घर बिंदुखत्ता आ रहे थे। सुशीला तिवारी अस्पताल व सब्जी मंडी के बीच नहर के किनारे की सड़क में युवक के वाहन को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे हरीश बृजवासी गंभीर रूप से घायल हो गए।

राहगीरों ने उन्हें सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया। बाद में परिजन उन्हें निजी अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। उनके मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। माता-पिता व पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल था।

हरीश बृजवासी अपने पीछे अपनी पत्नी हेमा देवी के साथ ही दो बेटियों व एक बेटे को छोड़ गए हैं। बुधवार सुबह हरीश बृजवासी का नम आंखों के साथ चित्रशिला घाट में अंतिम संस्कार किया गया। इधर केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट, विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट, पूर्व मंत्री हरीश चन्द्र दुर्गापाल, पूर्व विधायक नवीन दुम्का, नगर पंचायत अध्यक्ष लालचंद सिंह सहित तमाम गणमान्य लोगों ने हरीश बृजवासी के निधन पर शोक व्यक्त किया है।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक