अखिल भारतीय गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज महिला मंडल द्वारा श्रावण महोत्सव धूमधाम से मनाया

रिपोर्टर अनिल टेलर

भीलवाड़ा। अखिल भारतीय गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज की सभी महिला मंडल सदस्यों ने मंगल व श्रावण गीतों पर झूमते हुए. श्रावण महोत्सव मनाया। अध्यक्ष रजनी व्यास ने बताया की शनिवार को परिसर में आयोजित श्रावण महोत्सव में महिलाओं ने लहरियां व मोटड़ा साड़ी के विभिन्न परिधानों को पहनकर विभिन्न प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में मिसेज लहरियां प्रतियोगिता में रजनी त्रिपाठी लहरिया प्रतियोगिता में प्रथम माया, बच्च द्वितीय, रुचिता शर्मा, ज्योति आशीर्वाद, मीनू त्रिवेदी, अरुणा व्यास, वंदना उपाध्याय, सीमा जोशी, आरती शर्मा, सुनीता शर्मा, सावन श्रोत्रीय, बिंदिया शर्मा, कल्पना सुल्तानिया, मीनाक्षी शर्मा,आदि उपस्थित रहे।