
दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई राज्य घने कोहरे की चपेट में रहे। दिल्ली और आसपास के इलाकों में सुबह से ही कोहरे की मोटी चादर छाई रही। कोहरे से हवाई और रेल यातायात भी प्रभावित रहा। दिल्ली के पालम मौसम केंद्र में सुबह दृश्यता का स्तर 50 मीटर से भी कम रिकॉर्ड किया गया।

#WATCH राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में तापमान में गिरावट के कारण कोहरा छाया रहा। वीडियो इंडिया गेट से है। pic.twitter.com/9sCfZvs5HM
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 27, 2023
इस दौरान राजधानी का अधिकतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस, जबकि, न्यूनतम 07 डिग्री सेल्सियस रहा। दिल्ली हवाई अड्डे पर उतरने वाले 11 विमानों को जयपुर और एक विमान को लखनऊ के लिए डायवर्ट करना पड़ा। इसके अलावा करीब बीस ट्रेन का संचालन देरी से हुआ।
प्रादेशिक मौसम पूर्वानुमान केंद्र के निदेशक कुलदीप श्रीवास्तव बताते हैं कि पिछले दिनों पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव देखने को मिला था। इससेे वायु मंडल में नमी बढ़ी है। हवा की रफ्तार भी कम है। उन्होंने बताया कि इन सब वजहों से कोहरा छा रहा है।