असम

असम राइफल्स जवान ने अपने साथियों पर गोलीबारी करने के बाद आत्महत्या किया

इंफाल:  मणिपुर के चंदेल जिले में असम राइफल्स के एक जवान ने अपने साथियों पर गोलीबारी करने के बाद आत्महत्या कर ली। इस घटना में कम से कम छह जवान घायल हो गए।

पुलिस ने बुधवार को बताया कि यह घटना मंगलवार देर रात को साजिक तमपक इलाके में हुई। अनुसार एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि असम राइफल्स के जवान ने अपने साथियों पर गोलियां चलाने के बाद खुद को गोली मार ली और उसकी मौत हो गई।

मणिपुर पुलिस ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘…इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना को राज्य में चल रहे जातीय संघर्ष से नहीं जोड़ा जाना चाहिए क्योंकि घायलों में से कोई भी मणिपुर से नहीं है। तथ्यों का पता लगाने के लिए घटना की जांच के आदेश दिए गए हैं।’’अधिकारी ने बताया कि घायल कर्मियों का इलाज किया जा रहा है और उनकी ‘‘हालत स्थिर’’ बतायी गयी है।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक