Top Newsभारत

सरकारी अधिकारी को मार-मारकर किया अधमरा, नेता के बेटे का कारनामा

पटना: बिहार के पटना जिले में राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) नेता के बेटे की गुंडई सामने आई है। रुपसपुर इलाके के गोला रोड पर डोभी के नगर पंचायत कार्यपालक पदाधिकारी अरविंद कुमार सिंह के साथ मारपीट कर उन्हें गंभीर रूप से जख्मी कर दिया गया। इलाज के लिए उन्हें नेहरू पथ स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां हालत गंभीर देख रेफर कर दिया। बुधवार की शाम तेजस से उन्हें दिल्ली ले जाया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने जानकारी ली।

गोपालगंज के रहने वाले अरविंद कुमार सिंह डोभी के नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी हैं। मंगलवार रात 9.20 बजे वह स्कार्पियो से गोला रोड से बोरिंग रोड की ओर जा रहे थे। तभी एक युवक स्कार्पियो को आगे से रोक दिया और गाड़ी का चाबी मांगने लगा। इसे देख वे आगे से हटने के लिए कहने लगे। इसी बात पर वह आक्रोशित हो गया और उनपर रॉड से हमला कर दिया। इसमें उनकी आंख और सिर में काफी चोटें आई। बाद में गाड़ी में मौजूद युवक और चालक उसे अस्पताल ले गए।

पीड़ित के चचेरे भाई विजय कुमार सिंह ने बताया कि आरजेडी नेता नागेंद्र यादव के बेटे तनुज यादव और नयन यादव ने पदाधिकारी से मारपीट की। घटना की सूचना पुलिस को दी गई, लेकिन उस समय पुलिस नहीं आयी। बाद में दारोगा बयान लेने के लिए आए थे। हालत गंभीर होने से बयान नहीं दे सके। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

 


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक