कपड़ा व्यापारी ने बंद कमरे में कर ली ख़ुदकुशी, मां ने सुनाई अपनी व्यथा

प्रयागराज। प्रयागराज के 40 साल के कपड़ा व्यापारी सुशील कुमार अग्रवाल ने 2 दिन पहले यानी शुक्रवार को पत्नी से तंग आकर सुसाइड कर लिया। दैनिक भास्कर की टीम सुशील कुमार के घर पर पहुंची, तो बूढ़ी मां सावित्री अग्रवाल बेसुध पड़ी थी। भाई रतनचंद्र के आंसू भी नहीं थम रहे हैं। घर पर आने वालों से मां अपना दर्द बयां कर रही है। मां कहती हैं- “रात 10 बजे तक मैं बेटे के साथ हॉल में बैठी थी। फिर उसने मुझे सोने के लिए छत पर भेज दिया। मुझे क्या पता था, कल सुबह मेरा बेटा इस दुनिया में नहीं रहेगा। सुबह 8 बजे उसने रोज की तरह मोटर चलाने के लिए ऊपर से ही बेटे को आवाज लगाई, तो कोई जवाब नहीं आया। मुझे लगा कि शायद बेटा सो रहा है। कुछ देर बाद बुलाने के बाद भी जब वह नहीं बोला, तो मैं नीचे गई। मैंने हॉल में देखा तो बेटा फंदे पर लटक रहा था। इस पर मैं चीखने-चिल्लाने लगी। इसके बाद आसपास के लोग भी पहुंच गए थे।” 4 साल पहले सुशील की शादी भावापुर की रहने वाली प्रियंका गुप्ता के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही प्रियंका और सुशील के बीच विवाद शुरू हुआ।
मां ने बताया कि प्रियंका की मनमानी से बेटा परेशान था। बहुत समझाने के बाद भी वह समझने को तैयार नहीं हुई, तो बेटे ने तलाक के लिए कोर्ट में अर्जी दी थी। कोर्ट में तलाक का मामला चल रहा था। प्रियंका 2 साल की बेटी कुहू को लेकर मायके चली गई थी। उसने मेरे बेटे पर घरेलू हिंसा और दहेज उत्पीड़न का केस भी दर्ज करा दिया था। इससे वह परेशान था। सुसाइड के समय सुशील के बिस्तर के पास से एक डायरी मिली, जिसमें रोज वह पीड़ा लिख रहा था। उस डायरी में उसने अपनी पत्नी का भी जिक्र किया था। उसने लिखा था, “प्रियंका के साथ तलाक का केस चल रहा है। उसे मेरे घर में कभी न घुसने दिया जाए।” दरअसल, सुशील के बड़े भाई अपने परिवार के साथ दूसरे मकान में रहते हैं। इसलिए मां का ख्याल सुशील ही रखते थे। सुशील के भाई रतनचंद्र ने बताया, “मेरा भाई बहुत ही सरल व्यक्तित्व का था। उसका कभी किसी से विवाद नहीं होता था। लेकिन पत्नी के आने के बाद वह बहुत ज्यादा परेशान हो गया था। उसकी पत्नी यहां पर थी, तब भी वह खाना नहीं बनाती थी। सुशील ही खाना बनाता था और मां को भी खिलाता था। सुशील ने 2020 में भी सुसाइड करने का प्रयास किया था। लेकिन लोगों ने देख लिया था और बचा लिया था। वह काफी दिनों से नींद की दवा खाकर रहता था। वह अपनी बात किसी से बताता नहीं था।” मुठ्‌ठीगंज थाने की पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है। सुशील की डायरी की भी जांच की जा रही है। सुसाइड की वजह साफ होने के बाद ही पुलिस अगली कार्रवाई करेगी।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक