इस शुभ मुहूर्त में आज करे पूजा, जानें संपूर्ण विधि

ज्योतिष न्यूज़ : हिंदू धर्म में दिवाली पर्व को बेहद खास माना जाता है जिसकी शुरुआत धनतेरस से हो जाती है इस साल धनतेरस का त्योहार 10 नवंबर दिन शुक्रवार यानी आज देशभर में मनाया जा रहा है इस दिन माता लक्ष्मी, भगवान कुबेर और धन्वंतरि देव की विधिवत पूजा का विधान होता है।

मान्यता है कि इस दिन इनकी पूजा अर्चना करने से जीवन में सुख समृद्धि आती है और कष्ट दूर हो जाते हैं धनतेरस को खरीदारी के लिए भी शुभ माना गया है इस दिन लोग सोना चांदी, वाहन, बर्तन आदि की खरीदारी करते हैं कहा जाता है कि धनतेरस पर खरीदारी करने से धन संपदा में वृद्धि होती है। आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा धनतेरस पूजा की संपूर्ण विधि के बारे में जानकारी प्रदान कर रहे हैं तो आइए जानते हैं।
धनतेरस की पूजा विधि—
ज्योतिष अनुसार धनतेरस के दिन शाम के वक्त यानी प्रदोष काल में पूजा करना उत्तम माना जाता है ऐसे में शुभ मुहूर्त में उत्तर की ओर कुबेर और धन्वंतरि देव की प्रतिमा को स्थापित करें। इसके साथ ही माता लक्ष्मी और श्री गणेश की भी प्रतिमा स्थापित करें।
फिर दीपक जलाकर पूजा आरंभ करें। सभी देवों को तिलक लगाएं। इसके बाद पुष्प, फल आदि अर्पित करें भगवान कुबेर को सफेद मिष्ठान अर्पित करें तो वही धन्वंतरि देव को पीले मिष्ठान का भोग चढ़ाएं। फिर पूजा के दौरान ‘ऊँ ह्रीं कुबेराय नमः’ इस मंत्र का जाप करते रहें। भगवान धन्वंतरि को प्रसन्न करने के लिए इस दिन धन्वंतरि स्तोत्र का पाठ जरूर करें। अंत में आरती कर भूल चूक के लिए क्षमा मांगे और अपनी प्रार्थना कहें। मान्यता है कि इस विधि से धनतेरस की पूजा करने से जातक को धन लाभ की प्राप्ति होती है।
नोट- खबरों की अपडेट के लिए जनता से रिश्ता पर बने रहे |