पू. सी. रेल ने जुलाई में 1064 माल रेक अनलोड किये

इंद्रनील दत्त
असम। आवश्यक एवं अन्य वस्तुओं की आपूर्ति बरकरार रखने के लिए पूर्वोत्तर सीमा रेल निरंतर माल अनलोडिंग में वृद्धि दर्ज कर रही है। इस वर्ष जुलाई माह में 1064 माल लदा रेक अनलोड किये गये। चालू वित्तीय वर्ष में अप्रैल से जुलाई, 2023 के दौरान, पू. सी. रेल के क्षेत्राधिकार में 4447 माल लदा रेक अनलोड किए गए। पू. सी. रेल ने उक्त महीने के दौरान एफसीआई चावल, चीनी, नमक, खाद्य तेल, उर्वरक, सीमेंट, कोयला, ऑटोमोबाइल, कंटेनर जैसे सामानों और अन्य वस्तुओं का परिवहन किया और इसे अपने क्षेत्राधिकार के अधीन विभिन्न गुड्स शेडों में अनलोड किया।
जुलाई, 2023 में, असम में माल लदे ट्रेनों के 598 रेक अनलोड किए गए, जिनमें से 321 आवश्यक वस्तुओं के थे। उसी महीने के दौरान त्रिपुरा में 73 रेक, नागालैंड में 17 रेक, मणिपुर में 9 रेक, अरुणाचल प्रदेश में 6 रेक और मिजोरम में 7 रेक अनलोड किए गए। इसके अलावा, पू. सी. रेल के क्षेत्राधिकार में जुलाई महीने में पश्चिम बंगाल में 193 माल रेक और बिहार में 161 माल रेक भी अनलोड किए गए। पू. सी. रेल के महत्वपूर्ण सेक्शनों पर दोहरीकरण कार्यों के त्वरित निष्पादन से माल परिवहन की आवक व जावक गतिविधि में वृद्धि हुई है। इसके परिणामस्वरूप आवश्यक और अन्य वस्तुओं के परिवहन में वृद्धि के साथ-साथ माल अनलोडिंग भी बढ़ी है।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक