फायरिंग में घायल कांस्टेबल का निधन, मंत्री ने शोक व्यक्त किया

टोंक। बरौनी थाना इलाके में शिकारियों की फायरिंग में घायल कांस्टेबल का निधन हो गया। गणतंत्र दिवस के दिन बहादुर सिपाही की शहादत से पुलिस महकमा शोक में डूबा गया। दरअसल, गुरुवार को अवैध शिकार मामले में कार्रवाई करने गई पुलिस पर शिकारियों ने फायरिंग कर दी थी। इसमें कांस्टेबल सत्येन्द्र (27) पेट में गोली लगने से घायल हो गए। इसके उसे जिला सआदत अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से जयपुर रैफर कर दिया गया था। जहां शुक्रवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। सत्येंद्र की शहादत की खबर से टोंक पुलिस सहित उनके घर में मामत पसर गया। शुक्रवार दोपहर सत्येंद्र कुमार पार्थिव देह को श्रदांजलि देने के लिए टोंक पुलिस लाइन ग्राउंड लाया गया, जहां मंत्री कन्हैयालाल चौधरी, सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया, ज़िला कलेक्टर सौम्या झा, SP राजर्षि राज वर्मा सहित कई पुलिस कर्मियों और जनप्रतिनिधियों ने शहीद कांस्टेबल को श्रद्धांजलि दी।

स्वर्गीय श्री सत्येंद्र कांस्टेबल को पुलिस शहीद स्मारक पुलिस लाइन परेड ग्राउंड टोंक में माननीय कैबिनेट मंत्री श्री कन्हैया लाल जी चौधरी व माननीय सांसद श्री सुखबीर सिंह जौनापुरिया द्वारा पुष्प चक्र/ पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी #TonkPolice @Rajarshi_IPS @IgpAjmer pic.twitter.com/NfWQLVz3iY
— Tonk Police Rajasthan (@TonkPolice_) January 26, 2024
इस दौरान मंत्री ने कहा कि किसी भी कीमत पर बदमाशों को बख्शा नहीं जाएगा। पीपलू पुलिस उपाधीक्षक इंदु लोदी ने बताया कि गुरुवार को सूचना मिली थी कि गांव जेबाडिया में कुछ लोग शिकार के फिराक में बंदूक लेकर घूम रहे हैं। सूचना पर बरौनी पुलिस का जाप्ता गुरुवार दोपहर गांव जेबाडिया जा पहुंचा। जहां जंगल में दो-तीन जने टोपीदार बंदूक लेकर शिकार के फिराक में थे। इस दौरान पुलिस जाप्ते ने पूछताछ की तो शिकारी गुस्से में आ गए और बिना सोचे समझे बंदूक से गोली दाग दी। गोली लगने से ड्यूटी पर पहुंचे कांस्टेबल सत्येन्द्र सिंह पुत्र रणजीत सिंह लुहलुहान हो गया। फायरिंग के बाद शिकारी मौके से भाग छूटे। पुलिस उपाधीक्षक इंदु लोदी ने बताया कि अज्ञात शिकारियों की तलाश के लिए पुलिस टीमों को तत्काल रवाना कर दिया। पुलिस टीम ने दो जनों को डिटेन किया है। पूछताछ जारी है।