
हिंदी सिनेमा के मशहूर फिल्म निर्माता विधु विनोद चोपड़ा द्वारा निर्देशित फिल्म ’12वीं फेल’ सिनेमाघरों में कमाल का प्रदर्शन कर रही है। जिसके चलते हर दिन ’12वीं फेल’ के कलेक्शन में तेजी से बढ़ोतरी देखी जा रही है। फिलहाल ’12वीं फेल’ फैंस की पहली पसंद बनी हुई हैं।

इस बीच बॉलीवुड सुपरस्टार विक्रांत मैसी की फिल्म ’12वीं फेल’ के छठे दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के आंकड़े सामने आ गए हैं, तो आइए जानते हैं कि इस फिल्म ने पिछले गुरुवार को कितनी कमाई की है। ’12वीं फेल’ पिछले शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। थिएटर और बॉक्स ऑफिस पर ’12वीं फेल’ की राह आसान नहीं थी।
क्योंकि वहीं इस फिल्म को टक्कर देने के लिए बी टाउन सुपरस्टार कंगना रनौत की ‘तेजस’ और ‘सजनी शिंदे का वायरल वीडियो’ जैसी फिल्में भी रिलीज हुई थीं. हालांकि, अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर ’12वीं फेल’ ने इन दोनों फिल्मों को पछाड़ दिया और दर्शकों का दिल जीत लिया। जिसके चलते ’12वीं फेल’ रिलीज के एक हफ्ते बाद भी बॉक्स ऑफिस पर जोरदार कमाई कर रही है।
ऐसे में अगर हम ’12वीं फेल’ के छठे दिन के कलेक्शन पर नजर डालें तो सक्निल्क के शुरुआती ट्रेड के मुताबिक, विक्रांत मैसी की ’12वीं फेल’ ने बीते बुधवार को 1.85 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया है। इसके साथ ही ’12वीं फेल’ का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन भी बढ़ गया है। सिर्फ 600 स्क्रीन्स पर रिलीज होने के बावजूद ’12वीं फेल’ ने लगातार करोड़ों रुपये की कमाई कर सभी को प्रभावित किया है।
नोट- खबरों की अपडेट के लिए जनता से रिश्ता पर बने रहे |